फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मानपुरा स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सीखे जैविक खेती के गुर,

विज्ञापन
पंजाब के रोपढ़ में कृषि फार्म में प्रशिक्षण लेते हुए मानपुरा स्कूल के बच्चे- स्रोत- स्कूल।
विज्ञापन
पंजाब के रूपनगर में लिया कृषि का प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मानपुरा के 54 छात्र-छात्राओं ने पंजाब के रूपनगर स्थित सैनी ऑर्गेनिक फार्म में जैविक कृषि की बारीकियों को समझा। व्यावसायिक प्रशिक्षण के तहत आयोजित इस पांच दिवसीय शिविर के चौथे दिन नौवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को आधुनिक व पारंपरिक खेती के बीच समन्वय की जानकारी दी गई। कृषि विषय पढ़ रहे इन विद्यार्थियों ने फार्म हाउस में न केवल जैविक खेती के सैद्धांतिक पहलुओं को जाना, बल्कि स्वयं खेतों में उतरकर प्याज उगाना, गन्ने की कटाई और बीज बोने का अभ्यास भी किया। विषय प्रभारी स्वाति शर्मा ने बताया कि कार्यवाहक प्रधानाचार्य रविप्रकाश के मार्गदर्शन में यह शिविर लगाया गया है। बच्चों ने प्रशिक्षण के दौरान बीज उपचार, ड्रिप इरीगेशन (टपक सिंचाई प्रणाली), आलू और अमरूद की हार्वेस्टिंग (कटाई) जैसी महत्वपूर्ण कृषि तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया।
विज्ञापन

जैविक खेती के प्रति किया प्रेरित
फार्म के मालिक गुरजीत सिंह धीर ने विद्यार्थियों को रसायनों के बिना होने वाली जैविक खेती के फायदों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बच्चों को बताया कि कैसे कम लागत में बेहतर और स्वास्थ्यवर्धक फसल प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने युवाओं को स्वरोजगार के रूप में आधुनिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें