हनुमान बडोग स्कूल में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए अध्यापक अभिभावक और अन्य। संवाद
एसएमसी और अभिभावकों ने किया अवलोकन
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। राजकीय उच्च विद्यालय हनुमान बड़ोग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने व्यर्थ पड़ी सामाग्री से उपयोग में लाए जाने वाले उत्पादों का निर्माण कर एक प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला हनुमान बड़ोग और राजकीय उच्च विद्यालय हनुमान बड़ोग के बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर दोनों विद्यालयों की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हेमचंद व पंकज कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। अभिभावकों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बच्चों के प्रयासों की भरपूर सराहना की। कार्यक्रम के समन्वयक नरेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में बच्चों ने बहुत ही उपयोगी उत्पादों का निर्माण कर सभी का मनमोह लिया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदन की विज्ञान प्राध्यापक निमल व रुची गुप्ता तथा जागृति ने उत्पादों का बारिकी से निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हेमचंद ने सभी अभिभावकों की उपस्थिति पर धन्यवाद किया और सकारात्मक सहयोग की अपील की। केंद्रीय मुख्य अध्यापक रामचंद चंदेल ने समुदाय से विद्यालय को सुदृढ़ करने का आग्रह किया। इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घड़याच के कार्यकारी प्रधानाचार्य अमरदेव विशेष रूप से उपस्थित रहे।