फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: ईश्वरम्मा पब्लिक स्कूल दाड़लाघाट बच्चों ने प्रस्तुत किए अपने मॉडल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दाड़लाघाट (सोलन)। ईश्वरम्मा पब्लिक स्कूल दाड़लाघाट में स्टूडेंट लीड कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता ईश्वरम्मा पब्लिक स्कूल दाड़लाघाट में चेयरमैन सुरेश कुमार ठाकुर ने की। इस कॉन्फ्रेंस में बच्चों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। बच्चों ने अलग-अलग विषयों पर अपने व्याख्यान दिए व रुचि अनुसार अपने मॉडल अभिभावकों के समक्ष पेश किए। बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए उनके परिवार वालों को भी स्कूल में आमंत्रित किया गया था। परिजनों ने बच्चों की इन प्रस्तुतियों की सराहना की। यह कॉन्फ्रेंस स्कूल में हर वर्ष आयोजित किया जाता है। इस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य बच्चों में लीडरशिप के गुणों का विकास करना था। स्कूल के चेयरमैन ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए अपने स्टाफ को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें