फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दाड़लाघाट कॉलेज के विद्यार्थी नवाजे

विज्ञापन
दाड़लाघाट कॉलेज में वा​​र्षिक समारोह के दौरास्प्रस्तुति देते हुए। संवाद
विज्ञापन
वार्षिक समारोह में अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। डिग्री कॉलेज दाड़लाघाट में वार्षिक पारितोषिक उत्सव मनाया गया। इस मौके पर अर्की विधायक संजय अवस्थी ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जबकि कॉलेज प्रशासन की ओर से प्रभारी प्राचार्य डॉ. रुचि रमेश ने छात्रों महाविद्यालय में चल रही कुछ मांगों को मुख्यातिथि के समक्ष रखा। इस मौके पर मुख्यातिथि ने कहा कि शिक्षित समाज संतुलित विकास का आधार है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि जीवन में सफल होकर अपने समाज, प्रदेश और देश के विकास में योगदान देने के लिए अनुशासन के साथ लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयासरत रहें। उन्होंने आग्रह किया कि युवा शिक्षा के माध्यम से आधुनिक ज्ञान के साथ-साथ नैतिक मूल्य एवं संस्कार भी प्राप्त करें। इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने रेट्रो नृत्य की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में लोगों की वाहवाही लूटी। इस दौरान कॉलेज में विभिन्न गतिविधियों में प्रथम, दूसरे व तीसरे स्थान में मुस्कान, कोमल, निशा, भावना शर्मा, नीरज शर्मा, नीलम, चंदन, अंकिता, आंचल, हर्षा, कविता, तारा, ज्योति प्रीति, रचना, दीपिका, हितैषी, करण, हिमानी, करण, काजल समेत अन्य विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें