फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कोल वैली संस्थान की छात्राओं ने बीएससी नर्सिंग की परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
ज्योति ठाकुर ने 8.59 सीजीपीए प्राप्त कर विश्वविद्यालय स्तर पर आठवां स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
संस्थान की छह छात्राओं ने प्रदेश टॉप-10 मेरिट सूची में बनाई जगह
विज्ञापन

-श्वेता ने तीसरा और गरिमा ने विश्वविद्यालय स्तर पर प्राप्त किया चौथा स्थान

संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी की ओर से घोषित बीएससी नर्सिंग तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में कोल वैली संस्थान की छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। संस्थान का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। संस्थान की छह छात्राओं ने प्रदेश टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान हासिल किया। छात्रा श्वेता शर्मा ने 9.06 सीजीपीए प्राप्त कर विश्वविद्यालय स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया हैं। छात्रा गरिमा ने 9.0 सीजीपीए प्राप्त कर विश्वविद्यालय स्तर पर चौथा स्थान हासिल किया। रितिका कुमारी, गरिमा कुमारी और सिमरन कुमारी ने संयुक्त रूप से 8.65 सीजीपीए प्राप्त कर विश्वविद्यालय स्तर पर सातवां स्थान हासिल किया। वहीं, ज्योति ठाकुर ने 8.59 सीजीपीए प्राप्त कर विश्वविद्यालय स्तर पर आठवां स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर संस्थान के प्रबंध निदेशक प्रकाश चंद ठाकुर, निदेशक अंजना ठाकुर, प्रधानाचार्य नम्रता नेगी ने सभी छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी और भविष्य में भी छात्राएं इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करती रहेंगी।

ज्योति ठाकुर ने 8.59 सीजीपीए प्राप्त कर विश्वविद्यालय स्तर पर आठवां स्थान हासिल किया।

ज्योति ठाकुर ने 8.59 सीजीपीए प्राप्त कर विश्वविद्यालय स्तर पर आठवां स्थान हासिल किया।

ज्योति ठाकुर ने 8.59 सीजीपीए प्राप्त कर विश्वविद्यालय स्तर पर आठवां स्थान हासिल किया।

ज्योति ठाकुर ने 8.59 सीजीपीए प्राप्त कर विश्वविद्यालय स्तर पर आठवां स्थान हासिल किया।

ज्योति ठाकुर ने 8.59 सीजीपीए प्राप्त कर विश्वविद्यालय स्तर पर आठवां स्थान हासिल किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें