फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: एक किलोग्राम से अधिक चरस तस्करी मामले में मुख्य तस्कर कुल्लू से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले से पकड़े गए दो आरोपियों की निशानदेही पर बिलासपुर पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

भुंतर के गांव जच्छनी का रहने वाला है शंभू राम

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। 1.09 किलोग्राम चरस बरामदगी मामले में बिलासपुर पुलिस को अहम सफलता मिली है। मामले की बैकवर्ड लिंकेज जांच के दौरान पुलिस ने चरस की खेप के मुख्य तस्कर को कुल्लू जिले से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
बता दें कि 2 जुलाई को स्पेशल डिटेक्शन टीम ने पडगल में नाकाबंदी के दौरान मंडी-भराड़ी की ओर से कीरतपुर जा रही पंजाब नंबर की स्कूटी को जांच के लिए रोका था। स्कूटी पर सवार होशियारपुर (पंजाब) निवासी तरुण कुमार और मानव की तलाशी लेने पर सीट के नीचे रखे कैरी बैग से चरस के दो पैकेट बरामद हुए थे। दोनों पैकेटों का कुल वजन 1.09 किलोग्राम पाया गया था। इस संबंध में थाना सदर में एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज पर काम करते हुए चरस की सप्लाई चेन का पता लगाया। जांच में सामने आया कि बरामद चरस की खेप का सप्लायर कुल्लू जिले के भुंतर क्षेत्र के गांव जच्छनी निवासी शंभू राम (41) है। इसके बाद थाना सदर की पुलिस टीम ने कुल्लू में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
चरस तस्करी के मामलों में केवल वाहक ही नहीं, बल्कि पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करना पुलिस की प्राथमिकता है। इसी रणनीति के तहत बैकवर्ड लिंकेज पर गंभीरता से जांच की गई, जिसके परिणामस्वरूप मुख्य तस्कर तक पहुंचने में सफलता मिली। मामले में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।
-अभिषेक धीमान,पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें