कृषि विज्ञान केंद्र कंडाघाट में कोटला बांगी स्कूल के विद्यार्थी भ्रमण के दौरान जानकारी लेते हु
- फोटो : बांदा-बहराइच राजमार्ग पर हादसे में क्षतिग्रस्त वैन।
संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट(सोलन)। कृषि विज्ञान केंद्र कंडाघाट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटला बांगी सिरमौर के छात्रों ने दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में बागवानी की विभिन्न तकनीकों को जाना। इस प्रशिक्षण का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से वरिष्ठ वैज्ञानिक सब्जी विभाग डॉ. सीमा ठाकुर व डॉ. राजेश ठाकुर ने किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में छात्रों को आधुनिक सब्जी उत्पादन और फूल उत्पादन के तरीकों से अवगत करवाया गया। डॉ. राजेश ठाकुर पुष्प वैज्ञानिक ने गमले में लगने वाले में फूलों पर छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। डॉ. सीमा ठाकुर ने कृषि विज्ञान केंद्र में स्थापित हाइड्रोपोनिक तकनीक से सब्जी उत्पादन की जानकारी छात्रों के साथ साझा की। हाइड्रोपिक तकनीक में छात्रों ने सीखा कि पानी में सब्जियां किस तरह से उगाई जा सकती है। इसके अलावा छात्रों को फलों में ग्राफ्टिंग तकनीक पर भी व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। विद्यालय के अध्यापक आंचल और सविता ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण शिविर छात्रों के ज्ञान को बढ़ाने के लिए अति आवश्यक है।