फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घट्टी में का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को जांचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कायाकल्प की टीम ने मरीजों से लिया फीडबैक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घट्टी में कायाकल्प योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने न केवल व्यवस्थाओं की जांच की बल्कि मिल रही सुविधाओं को भी परखा। इसी के साथ अस्पताल में साफ-सफाई के अलावा दवाओं और प्रयोग किए गए इंजेक्शन के सही निपटान के बारे में भी जानकारी ली और रिपोर्ट तैयार की। इस रिपोर्ट को उच्चाधिकारियों को सौंपा जाएगा। आगामी दिनों में कायाकल्प योजना के तहत रैंकिंग भी की जाएगी। शुक्रवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गगल दीप की अगुवाई में टीम ने घट्टी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की जांच की। इस दौरान उन्होंने मरीजों से भी बातचीत की और व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक भी लिया। जांच के दाैरान कुछ व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरन उन्होंने ओपीडी, दवा काउंटर और अन्य चीजों की भी जांच की। उधर, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गगनदीप ने बताया कि घट्टी में कायाकल्प के तहत निरीक्षण किया है। इसकी रिपोर्ट तैयार की जाएगी और उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने बताया कि हर वर्ष अस्पतालों में साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए विभाग की ओर से कायाकल्प का निरीक्षण करवाया जाता है। रिपोर्ट के आधार पर रैंकिंग होती है। रैंकिंग में सबसे ऊपर रहने वाले अस्पतालों को सम्मानित भी किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें