आयशर स्कूल परवाणू में फायर इंस्टीगुइशर चलाना सीखती छात्रा। संवाद
आयशर स्कूल परवाणू में हुआ फायर मॉकड्रिल आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। आयशर स्कूल परवाणू में फायर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिसमें नौवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस मौके पर अग्निशमन विभाग की टीम ने स्कूल का दौरा किया। विभाग की टीम ने अग्निशमन यंत्रों के उचित उपयोग और रखरखाव के बारे में जानकारी दी।
स्कूल प्रधानाचार्य दीपक सिंगी ने बताया कि इस दौरान अग्निशमन विभाग की ओर से विद्यार्थियों को आग से निपटने के लिए कई बारीकियां बताईं गई्र जिसमें अग्निशमन यंत्रों की कई जानकारी हासिल कीं, जैसे पिन खींचना, नोजल को निशाना बनाना, हैंडल को दबाना, और आग के आधार पर नोजल को एक तरफ से दूसरी तरफ घुमाना शामिल रहा। विद्यार्थियों ने रोहित की देखरेख में अग्निशमन यंत्रों का उपयोग करने का अभ्यास किया। प्रधानाचार्य ने इस ड्रिल को आकर्षक और जानकारीपूर्ण बताया और यह भी सुनिश्चित किया कि छात्र इस ड्रिल का प्रयोग आग की आपात स्थितियों से निपटने के लिए बेहतर तरीके से करने में सक्षम होंगे।