फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: विद्यार्थियों ने दी करोट, योग, लेजियम की प्रस्तुतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
दून वैली स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित
विज्ञापन

ट्रैक फील्ड और रेस का भी किया गया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। दून वैली पब्लिक स्कूल नालागढ़ में खेलकूद प्रतियोगिता एथलॉन का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एशियन कबड्डी चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता साक्षी शर्मा रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में यूथ सर्विसेज एंड स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट हिमाचल प्रदेश के कबड्डी कोच संजीव कुमार उपस्थित रहे। इसके अलावा खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली प्रिया भी अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुईं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा विद्यालय ध्वज फहराने के साथ हुआ। इसके उपरांत विद्यार्थियों को खेल भावना की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय गीत, योग, कराटे तथा लेजियम और डंबल जैसी आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स मीट के तहत विभिन्न ट्रैक एवं फील्ड प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें स्प्रिंट रेस, फन रेस, फोर लेग रेस, 50 गुना 400 मीटर रिले, 100 मीटर व 200 मीटर दौड़, लॉन्ग जंप, शॉटपुट तथा 4 गुना 100 मीटर रिले सहित आयु-वर्गानुसार प्रतियोगिताएं शामिल रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विद्यालय की चेयरपर्सन अनूप शर्मा, डायरेक्टर राजीव शर्मा, डायरेक्टर ऑफ ऑपरेशंस वरुण शर्मा, पीआरओ प्रिया शर्मा तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र महल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में विशिष्ट अतिथियों द्वारा विजेता विद्यार्थियों को मेडल और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें