फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पढ़ाई और खेलकूद में अव्वल मेधावी पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
दाड़लाघाट और कॉम्प्लैक्स स्कूलों में मनाया वार्षिक समारोह
विज्ञापन

छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जमाया रंग
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। पीपीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में दाड़लाघाट कॉम्प्लेक्स के अंतर्गत आने वाले 10 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक अर्की संजय अवस्थी ने मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय की पत्रिका बाघल दर्पण का भी विमोचन किया। अवस्थी ने कहा कि शिक्षा से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव है। विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करना चाहिए, तभी वे सफलता प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार ने की। उन्होंने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की।
विज्ञापन

समारोह में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दीपक गजपति ने तिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी ने शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।अवस्थी ने विद्यालय के लिए 21,000 रुपये की राशि भेंट की, जबकि दाड़लाघाट कॉम्प्लेक्स के 10 विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए मिठाई के लिए 11,000 रुपये की राशि भी दी। इस दौरान उन्होंने दाड़लाघाट क्षेत्र के लोगों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर बाघल लैंड लूजर सभा के अध्यक्ष जगदीश ठाकुर, उपाध्यक्ष ऋषि राज गांधी, अर्की-कश्लोग-दाड़ला-मांगू परिवहन सभा के अध्यक्ष वेदप्रकाश शुक्ला, उपाध्यक्ष जय सिंह ठाकुर, संजय ठाकुर, मोहन सिंह ठाकुर, शंकर दास अरोड़ा, विद्या सागर ठाकुर, मनोज गौतम, राजेंद्र पंवर, नरेश अवस्थी, तिलक गौतम, मदन शर्मा, मनसा राम वर्मा, हेमराज गौतम, नरेश तथा पूर्व अध्यक्ष सैनिक परिवहन दाड़ला रोशन ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें