फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की मौत पर बवाल, कॉलेज में तोड़ फोड़

Thu, 24 Sep 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो नौणी/ परवाणू(सोलन)।
विज्ञापन
विज्ञापन
कालका-शिमला मार्ग पर जाबली के नजदीक टिपर-बाइक टक्क्कर में 23 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। एलआर संस्थान में पढ़ने वाले दोनों युवक हादसे के वक्त दोनों चंडीगढ़ से सोलन आ रहे थे।  बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात घटना की सूचना मिलते ही सहपाठियों ने घटनास्थल और मृतक के घर जाने की मांग प्रबंधन के पास रखी।
विज्ञापन


प्रबंधन ने छात्रों को सुबह भेजने का आश्वासन दिया, लेकिन सुबह जब उनसे गाड़ियों की मांग की गई तो प्रबंधन का रवैया टालमटोल वाला था। इससे छात्र भड़क गए और देखते ही देखते स्टाफ को कमरों में बंद कर पत्थरबाजी शुरू कर दी। संस्थान के मुख्य भवन के शीशे चकनाचूर कर दिए। यही नहीं संस्थान की बसों और एंबुलेंस में भी तोड़-फोड़ कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर काबू पाया। उसके बाद प्रबंधन ने स्टूडेंट्स की मांग को मानते हुए दो बसें मृतक के गांव सरकारघाट तक भेजी। उधर, सोलन थाना प्रभारी रामनारायण ने कहा कि सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम भेज दी गई थी। प्रबंधन ने मामले में किसी के खिलाफ भी शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।

बुधवार देर शाम जाबली के पास चंडीगढ़ से आ रहे दोनों छात्रों को टिपर ने टक्कर दे मारी जिससे दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों व 108 एंबुलेंस की सहायत से उन्हें इएसआई अस्पताल परवाणू पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने बाइक के पीछे बैठे युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की पहचान पुनीत राठौर पुत्र राजकुमार निवासी गांव चोलथरा तहसील सरकाघाट जिला मंडी के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान मोहित भारद्वाज पुत्र राकेश भारद्वाज निवासी गांव नवाही तहसील सरकाघाट जिला मंडी हुई है। दोनों युवक एलआर संस्थान सोलन में बीटेक की पढ़ाई कर रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा टिपर की तेज रफ्तारी व टक्कर मारने से हुआ है। पुलिस ने टिपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। टिपर चालक की पहचान शरण बुद्धा मूल निवासी नेपाल के रूप में हुई है। डीएसपी प्रमोद चौहान ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसा टिपर चालक की लापरवाही से हुआ है। वीरवार को युवक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें