फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: एसवीएन विद्यालय कुनिहार में विद्यार्थी परिषद कर गठन

विज्ञापन
एसवीएन विद्यालय कुनिहार में आयोजित विद्यार्थी परिषद चुनाव के विजेताओं के साथ प्रधानाचार्या व अन
विज्ञापन
शिफा हेड गर्ल, मुकुल बने हेड बॉय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। एसवीएन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार में विद्यार्थी परिषद चुनाव उत्साहपूर्ण एवं लोकतांत्रिक माहौल में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया में विद्यालय के नौ प्रतिभागियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाई।
विज्ञापन

विद्यालय परिसर में सुबह से ही चुनाव को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए गए। चुनाव परिणामों में शिफा को हेड गर्ल व मुकुल को हेड बॉय चुना गया। वहीं हाउस कैप्टन का चुनाव भी किया गया। जिसमें विवेकानंद हाउस से कुनाल और मुस्कान, कल्पना हाउस से वैष्णवी और शिवेन, नेहरू हाउस से लावण्या और सौरभ तथा टैगोर हाउस से पुलकित और अक्षिता को कैप्टन एवं वाइस कैप्टन के रूप में चुना गया। वहीं शुभम को डिसिप्लिन इंचार्ज और तेजस को स्पोर्ट्स इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी गई। विद्यालय प्रधानाचार्य नीति चौधरी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद चुनाव का उद्देश्य छात्रों में नेतृत्व क्षमता जिम्मेदारी एवं लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करना है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों ने अनुशासन और जागरूकता का परिचय दिया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन टीसी गर्ग और मुख्यातिथि पुष्पा गर्ग ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें