फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रानिक कंपनी में हड़ताल समाप्त

Tue, 02 Feb 2016 07:52 PM IST
पंकेश शर्मा /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी की इलेक्ट्रानिक उत्पाद बनाने वाली कंपनी में कामगार की हड़ताल समाप्त हो गई है। 11 दिनों से कामगार भूख हड़ताल पर बैठे थे। श्रम अधिकारी मनीष करोल के नेतृत्व में हुई समझौता बैठक में कामगारों की मांगों को फैक्टरी प्रबंधन ने मान लिया है। जिस पर कामगारों ने हड़ताल समाप्त कर दी है। 23 जनवरी से फैक्टरी के आधा दर्जन कामगार भूख हड़ताल पर बैठे थे। इन कामगारों को कंपनी ने दूसरी कंपनी में स्थानांतरित कर दिया था। जबकि, ये कामगार वहां पर जाना नहीं चाहते थे। कामगारों का आरोप था कि जिन कामगारों ने यूनियन का गठन किया था, उन्हें जानबूझ कर कंपनी के संचालक प्रताड़ित कर रहे हैं। श्रम अधिकारी मनीष करोल ने बताया कि कामगारों व कंपनी के बीच चल रहे गतिरोध को आपसी समझौता वार्ता के माध्यम से समाप्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें