फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथ विक्रेता 15 से 50 हजार तक ले सकते हैं ऋण : अनुज

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत अर्की में लोक कल्याण मेले का किया आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। लोक कल्याण मेले का नगर पंचायत अर्की कार्यालय में अध्यक्ष अनुज गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। नप अध्यक्ष ने बताया कि पथ विक्रेता 15 हजार से 50 हजार रुपये तक के ऋण ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से संचालित योजना पीएम स्वनिधि के तहत शहर के पथ विक्रेताओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और उन्हें बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऋण लेने वाले लाभार्थियों को सरकार की आठ योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इनमें पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना और पीएम मानधन योजना शामिल हैं। इच्छुक लोग कार्यालय में आकर अपनी प्रोफाइलिंग करवा सकते हैं। इस अवसर पर सिटी मिशन मैनेजर पायल शर्मा, यूको बैंक प्रबंधक गरिमा वालिया, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अर्की प्रबंधक विशाल चंदेल और मंजू देवी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें