कुनिहार(सोलन)। मंदिर परिसर तालाब कुनिहार में राधे श्याम परिवार संस्था के सौजन्य से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। प्रसिद्ध आचार्य व कथा वाचक विश्व मंगलम सेवा धाम के प्रमुख संस्थापक हरि जी महाराज और भागवत ग्रंथ का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन
इस दौरान महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा पूरे बाजार से पुराना बस अड्डा होते हुए कथा स्थल तालाब मंदिर पहुंची और मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत रूप से कलश स्थापना की गई। कथा वाचक ने कहा कि देवी नारी शक्ति को समर्पित हैं। देवी के नौ रूप हैं, जिनकी नवरात्रों के दौरान पूजा की जाती है। राधे श्याम परिवार की प्रधान कृष्णा पंवर व महा सचिव इंदिरा शांडिल ने बताया कि कथा का समय प्रतिदिन 1 से 4 बजे तक रहेगा। प्रतिदिन शाम 7 से 9 बजे तक पंडाल में भजन कीर्तन किया जाएगा। संवाद