फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: गंज बाजार पार्क में स्थापित होगी अटल की प्रतिमा

Mon, 17 Aug 2026 12:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा शहरी मंडल की बैठक में डॉ. राजेश कश्यप ने रखा प्रस्ताव
विज्ञापन

अटल की आठवीं पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने श्रद्धाजलि भी की अर्पित
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी की आठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी सोलन शहरी मंडल द्वारा भाजपा कार्यालय में एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्र निर्माण व जनसेवा में दिए गए उनके अतुलनीय योगदान को याद किया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान सोलन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. राजेश कश्यप ने एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखा। उन्होंने मांग की कि सोलन के ऐतिहासिक गंज बाजार स्थित पार्क में श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाए और इस पार्क का आधिकारिक नाम बदलकर अटल पार्क रखा जाए। प्रस्ताव रखते हुए उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक प्रखर वक्ता, संवेदनशील कवि और दूरदर्शी जननेता थे। उन्होंने देश में सुशासन और विकास की राजनीति को नया आयाम दिया। हिमाचल प्रदेश के साथ उनका आत्मीय व पारिवारिक जुड़ाव सर्वविदित है और प्रदेश की जनता उन्हें सदैव सम्मान के साथ याद रखती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सोलन के मुख्य स्थल पर उनकी आदमकद प्रतिमा लगने से युवा व भावी पीढ़ियों को अटल जी के विचारों और राष्ट्र-समर्पण की प्रेरणा मिलती रहेगी। भाजपा सोलन शहरी मंडल ने प्रस्तुत इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया। शहरी मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि यह पहल अटल की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाने और सोलनवासियों की ओर से उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें