फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: प्रदेश की पहली फूल मंडी में अब होगा सेब कारोबार

Thu, 27 Jun 2024 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी समिति की सेब मंडी के साथ विलय की तैयारी
विज्ञापन

10 दुकानों में सेब के साथ सब्जियों की भी होगी खरीद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। विवादों में रही प्रदेश की पहली फूल मंडी के बंद होने के बाद अब यहां पर सेब के कारोबार की तैयारी शुरू हो गई है। इस सेब सीजन से यहां पर कारोबार शुरू कर किया जाएगा। इसमें सेब के साथ सब्जियों की भी खरीद की जाएगी। मंडी में बनी दस दुकानों की नीलामी की भी मंडी समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
मंडी समिति ने परवाणू में प्रदेश की पहली फूल मंडी खोली थी। यहां कारोबार न होने और आढ़तियों के हाथ खड़े कर देने के बाद इसे बंद कर दिया है। मंडी के दस आढ़तियों ने भी दुकानों की चाबियां मंडी समिति को सौंप दी थी। इसके बाद इस मंडी को शादी समेत अन्य समारोह के लिए भी प्रयोग किया गया। अब इस फूल मंडी को साथ लगती सेब मंडी के साथ विलय करने की तैयारी है। इसके लिए मंडी समिति की ओर से भी कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी समिति सचिव रविंद्र शर्मा ने बताया कि फूल मंडी की दस दुकानों को सेब मंडी परवाणू के साथ जोड़ा जा रहा है, इन दुकानों की नीलामी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। यहां पर इस सीजन से सेब का कारोबार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें