फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: प्रशिक्षण के बाद शुरू किया स्टार्टअप, महिलाएं बना रहीं ऑर्गेनिक उत्पाद

विज्ञापन
मां शूलिनी मेले के दौरान प्रदर्शनी में ऑर्गेनिक उत्पाद बेचती नालागढ़ की स्वयं सहायता समूह की मह
विज्ञापन
शूलिनी मेले में ऑर्गेनिक उत्पादों की धूम, स्वयं सहायता समूहों ने लगाए स्टॉल,लोगों ने खूब की खरीदारी
विज्ञापन

आरसेटी सोलन में प्रशिक्षण लेकर महिलाओं ने तैयार किए धूप, साबुन, शैंपू किया तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राष्ट्रीय स्तरीय मां शूलिनी मेले में जिलेभर के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को प्रदर्शनी लगाने का अवसर मिला है। इसी क्रम में विकास खंड नालागढ़ की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भी मेले में अपने स्टॉल लगाए हैं, जहां उन्होंने ऑर्गेनिक उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री की। महिलाओं ने बताया कि उन्होंने यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), सोलन में धूप, अगरबत्ती, ऑर्गेनिक साबुन और शैंपू बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इसके बाद उन्होंने अन्य समूह की महिलाओं को भी इन उत्पादों के निर्माण का प्रशिक्षण दिया। मेले में लगाए गए स्टॉल पर ऑर्गेनिक शैंपू, साबुन, गोबर से बनी धूप, सोया बीज, सूखा धनिया और हवन सामग्री के पैकेट बिक्री के लिए रखे गए हैं। समूह की महिलाओं का दावा है कि उनके तैयार ऑर्गेनिक शैंपू से बालों के झड़ने की समस्या में कमी आती है और बालों की मजबूती बढ़ती है। वहीं, साबुन में एलोवेरा सहित प्राकृतिक तत्वों का उपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

यह हैं उत्पादों के दाम
स्टॉल पर ऑर्गेनिक शैंपू 200 रुपये प्रति बोतल और साबुन 50 रुपये प्रति नग बेचा जा रहा है। गोबर से बनी धूप का पैक 60 रुपये, हवन सामग्री का पूरा पैक 150 रुपये, सोया बीज 100 ग्राम 50 रुपये, सूखा धनिया 100 ग्राम 30 रुपये और हल्दी पाउडर 100 ग्राम 50 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा अचार भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जिसमें कटहल का अचार 500 ग्राम 200 रुपये, आम का अचार 150 रुपये, मिर्च का अचार 200 रुपये और मिक्स अचार 500 ग्राम का पैक 200 रुपये में बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें