फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सृष्टि और अथर्व को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से नवाजा

विज्ञापन
उच्च विद्यालय टिकरी में वार्षिक समारोह के दौरान सम्मान प्राप्त करती मेधावी छाात्रा।संवाद
विज्ञापन
टिकरी स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट (सोलन)। उच्च विद्यालय टिकरी में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यातिथि कर्नल संजय शांडिल ने शिरकत की। उनके साथ उनकी पत्नी पूनम शांडिल विशेष रूप से मौजूद रहे। समारोह में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने स्कूल को 21 हजार रुपये की नकद राशि अपनी निधि से दी। विद्यार्थियों को वर्ष भर की गतिविधियों के लिए पुरस्कार से नवाजा गया। विद्यालय के मुख्याध्यापक मनोज कुमार शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्यातिथि ने कार्यक्रम की सराहना की बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने तथा नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने की बात कही। इस वर्ष की बेस्ट छात्रा सृष्टि और बेस्ट छात्र अथर्व और बेस्ट हाउस विवेकानंद रहा। कृतिका को बहुत अच्छे व्यवहार के लिए पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य सहित स्कूल प्रबंधन समिति के पूर्व प्रधान प्रेम सिंह ठाकुर व अभिभावक और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें