बद्दी में अप्पर बाजार में आयोजित 20वें भगवती जागरण में भजन प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद
अपर बाजार साई रोड बद्दी में जगराते का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। अपर बाजार साई रोड बद्दी में जगराते का आयोजन किया गया। इसमें काकू एंड पार्टी ने महामाई का गुणगान किया। यह भगवती जागरण बद्दी में लगातार 20 साल से आयोजित किया जा रहा है।
इसमें दुकानदार सहयोग दे रहे हैं। आयोजन समिति के सदस्य सुभाष चंद, राकेश कुमार, सुदेश परमार, बबलू व सुरेंद्र अत्री ने बताया कि जागरण में हंसराज पठानकोटियां, हिमाचली कलाकार काकूराम एंड पार्टी ने महामाई का गुणगान किया। काकूराम ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत करके पंडाल को भक्तिरस में डूबो दिया। देर रात तक दर्शक भक्ति रस में डूबे रहे। सुबह तारा रानी की कथा सुनाने के बाद प्रसाद वितरण किया गया। रविवार दोपहर बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।