संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। श्री सत्य साईं बाबा के शताब्दी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली जा रही श्री सत्य साईं प्रेम प्रवाहिनी दिव्य रथ यात्रा 17 अप्रैल को दाड़लाघाट पहुंचेगी। रथ के आगमन पर क्षेत्रवासी श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत करेंगे। श्री सत्य साईं सेवा संगठन सोलन के अध्यक्ष शशिकांत सूद ने बताया कि इस अवसर पर विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रथ ईश्वरमा पब्लिक स्कूल में रात्रि विश्राम करेगा। शाम 6:00 से 7:30 बजे तक साईं भजन-कीर्तन होगा, जिसके बाद श्रद्धालुओं को भंडारे के रूप में प्रसाद वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल को सुबह 9:00 बजे रथ दाड़लाघाट से बिलासपुर जिले के लिए रवाना होगा। संगठन ने क्षेत्रवासियों से इस दिव्य रथ यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। गौर हो कि यह रथ यात्रा देशभर में मानवता, प्रेम और सेवा का संदेश दे रही है।