संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी उपमंडल के प्राचीन गोगा माड़ी मंदिर हररायपुर में वीरवार को लोक गायक मोनू रत्न का नया भजन कृष्णा तेरी लीला यूट्यूब पर रिलीज किया गया। भजन को श्रद्धालुओं की मौजूदगी में एक सादे समारोह के दौरान लॉन्च किया गया। इस भजन के बोल पाली मलपुर ने लिखे हैं, जबकि संगीत राधे जी ने दिया है। वीडियो का निर्माण प्रिंस मीडिया ने किया है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने भजन की सराहना की और कलाकार को शुभकामनाएं दीं। लोक गायक मोनू रत्न ने बताया कि उन्हें धार्मिक गीतों में विशेष रुचि है और श्रोताओं का उन्हें लगातार भरपूर प्यार मिल रहा है। कार्यक्रम में पवन कुमार, समाजसेवक जय राम चौधरी, गुरमेल चौधरी, जस्सी चौधरी, हरिगोपाल, पीआर प्रजापति, तरसेम लाल, पूर्व प्रधान योग राज भाटिया, गुरदीप सिंह, बबली देवी, निर्मला देवी, रेनू और सरोज देवी सहित कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया।