फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: वॉलीबाल में नेरी ने थुनाग को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
नौणी विवि में वार्षिक इंटर कॉलेज खेल प्रतियोगिता शुरू विश्वविद्यालय के चार घटक कॉलेलों के 320 खिलाड़ी ले रहे भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नौणी विवि में 8वीं वार्षिक इंटर कॉलेज खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। विश्वविद्यालय के चार घटक कॉलेजों के 320 छात्र इसमें भाग ले रहे हैं।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजेश्वर सिंह चंदेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। खेल भावना की शपथ तृतीय वर्ष के छात्र और पिछले वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मोनू पटियाल ने दिलाई। टीमों ने मार्चपास्ट के दौरान अनुशासन का परिचय दिया। 100, 200, 400, 800, 1500, 3000, 5000 और 10000 मीटर दौड़, शॉटपुट, जेवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, लंबी कूद, ऊंची कूद और ट्रिपल जंप जैसी फील्ड स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। फुटबाल, वॉलीबाल, बास्केटबाल, कबड्डी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और शतरंज प्रतिस्पर्धा होंगी।
विज्ञापन

पहले दिन की शुरुआत नेरी और थुनाग के बीच वॉलीबाल (लड़कों) मैच के साथ हुई। तीन सेटों के रोमांचक मुकाबले में नेरी ने 18-25, 25-22, 26-24 से जीत हासिल की। लड़कियों की ऊंची कूद स्पर्धा में कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर की भारती ने प्रथम स्थान हासिल किया। वानिकी से मान्या और नेरी से पूर्णिमा ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें