फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: खेलकूद प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
अर्की के सोरिया में दो दिवसीय मेले का आगाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। उपमंडल की ग्राम पंचायत मांगू के सोरिया गांव में दो दिवसीय पारंपरिक मेले का आगाज वीरवार को धूमधाम से हुआ। मेले का शुभारंभ स्थानीय पंचायत प्रधान वीना ने किया, जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनागुघाट के प्रधानाचार्य राजकुमार गौतम विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मेला कमेटी के अध्यक्ष रमेश शर्मा ने बताया कि खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। कबड्डी की 16 और वॉलीबॉल की करीब 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसके अलावा महिला-पुरुष रस्साकशी प्रतियोगिता तथा महिला मंडलों व स्वयं सहायता समूहों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जा रहे हैं। पहले दिन वॉलीबॉल मुकाबले में नेहरा, दाड़लाघाट और सोरिया बॉयज की टीमों ने जीत दर्ज की। वहीं, कबड्डी में दबोटा, डोलकपुर, दाड़ला बॉयज, मां बनिया देवी ए और मां बनिया देवी बी की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने मैच जीते। मेला कमेटी अध्यक्ष ने बताया कि मेले का समापन दो अक्तूबर को गांधी जयंती के अवसर पर होगा। समापन समारोह में अंबुजा सीमेंट दाड़लाघाट के चीफ मैनेजिंग ऑफिसर संदीप चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस अवसर पर पूर्व प्रधान बलदेव ठाकुर, वार्ड सदस्य नीलम वर्मा, राहुल, संजय ठाकुर, ललित, रमेश, टेक चंद वर्मा सहित मेला कमेटी के अन्य सदस्य व ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें