फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कुनिहार के तीन खिलाड़ियों का राष्ट्रीय फुटबॉल में शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुनिहार (सोलन)। मध्य प्रदेश के छतरपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता में कुनिहार के तीन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीबीएसई कुनिहार के धीरज, अमन ठाकुर और सन्नी कुमार ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में देशभर के 35 राज्यों की टीमों ने भाग लिया। हिमाचल प्रदेश की टीम ने अपने लीग मुकाबलों में दो जीत, दो हार और दो ड्रॉ के साथ सराहनीय प्रदर्शन किया। कुनिहार विद्यालय के शारीरिक शिक्षक सुरेश कुमार ने हिमाचल प्रदेश की टीम के कोच की जिम्मेदारी निभाई। राष्ट्रीय प्रतियोगिता से लौटने पर शुक्रवार सुबह विद्यालय की प्रार्थना सभा में तीनों खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रताप सिंह रनौत ने खिलाड़ियों और कोच सुरेश कुमार को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें