फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: संपत्ति कर के डिफॉल्टरों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी, सूची तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
निगम की टीम काटेगी पानी के कनेक्शन, इसी माह वार्डों में जाएगी टीम
विज्ञापन

पहले चरण में हर वार्ड में 10-10 सबसे बड़े डिफॉल्टरों के नाम सूची में शामिल
कई सरकारी विभाग भी शामिल, लंबे समय से नहीं चुकाया संपत्ति कर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। संपत्ति कर के डिफॉल्टरों के खिलाफ नगर निगम अब सख्त कार्रवाई करेगा। नगर निगम ने हर वार्ड से 10-10 सबसे बड़े डिफाॅल्टरों की सूची तैयार कर दी है। इसमें निजी भवन मालिकों के साथ-साथ सरकारी डिफाॅल्टर भी शामिल हैं। इन डिफाल्टरों के पास डेढ़ करोड़ के करीब राशि बकाया है। अब निगम इन डिफाॅल्टरों के पानी के कनेक्शन काटने की तैयारी में है।
संपत्ति कर की वार्ड एक से 17,50,615 रुपये, वार्ड एक-ए से 6,26,253 रुपये, वार्ड दो से 6,10,762 रुपये, वार्ड तीन से 15,30,431 रुपये, वार्ड तीन-ए से 12,07,347 रुपये, वार्ड चार से 35,91,016 रुपये, वार्ड पांच से 5,54,141 रुपये, वार्ड छह से 4,21,691 रुपये, वार्ड सात से 4,94,600 रुपये, वार्ड आठ से 5,32,438 रुपये, वार्ड नौ से पांच लाख रुपये, वार्ड 10 से 5,33,220 रुपये, वार्ड 11 से 10,26,457 रुपये, वार्ड 12 से 11,23,778, वार्ड 13 से 4,12,906 रुपये, वार्ड 13-ए से 7,73,829, वार्ड 14 से 1,12,941 रुपये की राशि वसूली जानी है।
विज्ञापन

इनमें निजी भवन मालिकों के अलावा तहसील कार्यालय, क्षेत्रीय अस्पताल, डीसी ऑफिस, पीडब्ल्यूडी रेजीडेंस आदि शामिल हैं। कई डिफाल्टर ऐसे हैं जिनके पास लाखों रुपये का टैक्स बकाया है। कई डिफाॅल्टरों ने कई साल से टैक्स जमा नहीं करवाया है। निगम की ओर से कई बार नोटिस के बावजूद टैक्स जमा करवाने में डिफाॅल्टर टालमटोल करते रहे हैं। वार्ड 14 में सभी 10 सरकारी डिफाॅल्टर हैं। इनमें आईटीआई, डिग्री कॉलेज आदि भी शामिल हैं। इन डिफॉल्टरों को निगम ने अंतिम चेतावनी दी गई है कि टैक्स न जमा करवाने की स्थिति में अब निगम इनके पानी के कनेक्शन काटने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


कोट
संपत्ति कर के डिफाॅल्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हर वार्ड से सबसे बड़े 10-10 डिफाॅल्टरों की सूची तैयारी की गई है। अब इनके पानी के कनेक्शन काटे जाएंगे।
- सुषमा शर्मा, महापौर, नगर निगम शिमला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें