अर्की (सोलन)। शालाघाट के कोटली ग्राउंड में बुधवार को धर्मपाल मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि धर्मपाल ठाकुर का नाम प्रदेश के उन राजनेताओं में दर्ज है जो विकास के लिए जाने जाते हैं। युवाओं से खेल को खेल की भावना से खेलने तथा नशे से दूर रहने की अपील की। अध्यक्ष संजय ठाकुर ने बताया कि 12 दिनों तक चलने वाले चौथे संस्करण टूर्नामेंट का समापन 22 नवंबर को होगा। पंचायत स्तरीय टूर्नामेंट में करीब 32 टीमें भाग ले रही हैं। विजेता को 55555 और उपविजेता को 33333 रुपये व ट्रॉफी इनाम में दी जाएगी। इस मौके पर जय प्रकाश वर्मा, डीडी शर्मा, रमन कंवर, निर्मल गौड़, भास्करनंद, ओम प्रकाश भारद्वाज, भीम सिंह ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, पुष्पेंद्र ठाकुर आदि उपस्थित रहे।