अर्की (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर के दो विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। गत दिनों बिलासपुर में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दोनों विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार ने बताया कि यतीश कुमार और प्रिंस डुमैहर विद्यालय में नौवीं कक्षा में पढ़ते हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय के 6 विद्यार्थियों ने जिला का प्रतिनिधित्व किया। सभी विद्यार्थियों ने शानदार खेल दिखाया जिनमें से इन दो विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।