फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: महाराजा अग्रसेन विवि में खेलोत्सव का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन/बद्दी। महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय बद्दी के स्पोर्ट्स क्लब और एनएसएस इकाई ने साप्ताहिक खेलोत्सव-2025 का आयोजन किया। इसमें क्रिकेट, टेबल टेनिस, शार्टपुट, शतरंज, कैरम, वॉलीबाल और रस्साकशी सहित कई रोमांचक खेल प्रतियोगिताएं हुईं। विवि के कुलपति प्रो. (डॉ.) आरके गुप्ता ने खेलों के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल हमें स्वस्थ करते बनाते हैं, बल्कि हमें नशे से दूर रखने में भी सहायता करते हैं। नामित चांसलर सुरेश गुप्ता ने इसके सफल आयोजन के लिए छात्रों और आयोजकों की सराहना की। कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) पंकज नांगलिया, रजिस्ट्रार डॉ. मीनाक्षी, खेल प्रभारी नितिन के साथ-साथ डीन, डायरेक्टर, फेकल्टी और छात्र शामिल थे। समापन समारोह में विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें