पहले दिन छोटे बच्चों ने नृत्य व योग का किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। न्यू नालागढ़ स्थित प्राइम रोज पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ हुआ। पब्लिक वेलफेयर सोसायटी फेस-तीन के सलाहकार गुरचरण सिंह चन्नी ने खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। स्कूल अध्यक्ष गुरचरण सिंह ने बताया कि स्कूल में पढ़ाई के साथ -साथ खेलकूद गतिविधियां भी करवाई जाती हैं। इस मौके पर छोटे बच्चों ने पापा मेरा पापा गीत पर डांस किया। यूकेजी कक्षा के बच्चों ने एरोबिक योग करके दिखाया।। बच्चों ने गुब्बारे फोड़ना, म्यूजिकल चेयर इत्यादि खेलों का प्रदर्शन किया। पहले दिन की खेल का समापन बीईईओ अनोख सिंह ने किया। उन्होंने बच्चों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। प्राइम रोज पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष गुरचरण सिंह, प्रबंध निदेशक ज्ञानदीप सिंह, शाखा प्रबंधक परवाणू अर्बन को-आपरेटिव बैंक नालागढ़ एचआर धीमान, स्कूल समंवयक मोना उपाध्याय समेत अध्यापक व अभिभावक उपस्थित रहे।