फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अंबुजा आईटीआई दाड़लाघाट में प्रशिक्षुओं ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दाड़लाघाट(सोलन)। नेहरू युवा केंद्र ने अंबुजा आईटीआई दाड़लाघाट में इंटर ट्रेड खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न ट्रेडों के प्रशिक्षु शामिल हुए और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबाल, लंबीकूद, शॉटपुट और अन्य खेलों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि पंचायत प्रधान दाड़लाघाट बंसी राम भाटिया ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देती है, बल्कि टीम वर्क और अनुशासन को भी मजबूत करती है। अंबुजा आईटीआई दाड़लाघाट के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेलों के प्रति रुचि जगाना और उनके शारीरिक व मानसिक विकास को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें