फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: परवाणू स्कूल में योग व मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष सत्र आयोजित

विज्ञापन
परवाणू स्कूल में आयोजित योग व मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सत्र के दौरान योगाभ्यास करते विद्यार्थी - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

परवाणू (सोलन)। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ट्रांसफॉर्मेशन बियॉन्ड इमेजिनेशन फाउंडेशन (टीबीआईएफ) एवं बेलोवेल के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (जीएसएसएस), परवाणू में विशेष योग एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योगाचार्य अभिषेक डोगरा ने विद्यार्थियों को योग के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, तनाव कम करने, एकाग्रता बढ़ाने और सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की सरल तकनीकों का अभ्यास भी करवाया। इस अवसर पर टीबीआईएफ और बेलोवेल की टीम ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को सशक्त बनाना तथा उनमें स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देना है। योग सत्र में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें