फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दिवाली के बाद बीबीएन में लौटने लगे कामगार, एचआरटीसी ने चलाईं 20 अतिरिक्त बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना और अंबाला से बद्दी के लिए चलाईं 10-10 बसें
विज्ञापन

निजी बस आपरेटरों ने भी बढ़ाई सेवा
संवाद न्यूज एजेंसी नालागढ़ (सोलन)। दिवाली की छुट्टियां समाप्त होने के बाद बीबीएन के औद्योगिक क्षेत्रों में कामगारों की वापसी शुरू हो गई है। कामगारों की सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू कर दिया है। मंगलवार को ऊना से बद्दी और अंबाला से बद्दी के लिए विशेष 10-10 बसें चलाई गईं। निजी बस ऑपरेटरों ने भी विशेष परमिट लेकर कामगारों को लाने के लिए अपनी बसें लगाई हैं।
बीबीएन क्षेत्र में करीब पांच लाख मजदूर और कर्मचारी विभिन्न उद्योगों में कार्यरत हैं। इनमें से कुछ कामगार अपने निजी वाहनों से आवागमन करते हैं। बड़ी संख्या में कर्मचारी सरकारी और निजी बसों पर निर्भर हैं। दिवाली मनाने के लिए करीब दो लाख कामगार अपने गृह क्षेत्र गए हुए थे। उन्हें घर पहुंचाने के लिए परिवहन निगम ने बाहरी जिलों से 43 बसें मंगवाई थीं। इसके अलावा निजी ऑपरेटरों की 30 बसों और नालागढ़ डिपो की करीब दो दर्जन बसों को भी सेवा में लगाया गया था।
विज्ञापन

अब कामगारों की वापसी को देखते हुए नालागढ़ डिपो ने 20 अतिरिक्त बसें लगाई हैं। ये बसें बुधवार को भी संचालित रहेंगी। निजी बस ऑपरेटरों ने भी इतनी ही बसें कामगारों की आवाजाही के लिए लगाई गई हैं। ये बसें अंबाला और ऊना से बद्दी के लिए चलाई गई हैं।
विज्ञापन

एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अखिल अग्निहोत्री ने बताया कि कामगारों की सुविधा के लिए 20 अतिरिक्त बसें चलाई गई हैं। यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों के फेरे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बुधवार को कामगारों की संख्या बढ़ने पर बसों की संख्या में और इजाफा किया जा सकता है। वीरवार को भी यात्रियों की उपलब्धता के अनुसार बसों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें