फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पोस्टर में सौम्या जिले में तीसरे स्थान पर

विज्ञापन
फोटो कैप्शन: सौम्या को नकद पुरस्कार देते हुए बैंक प्रबंधक तथा स्कूल निदेशक प्रेम जोशी।
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में अल्पाइन स्कूल की छात्रा सौम्या ने जिला सोलन में तृतीय स्थान हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर उसे 1000 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन

स्कूल की निदेशक प्रेम जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन बैंकों के माध्यम से केवाईसी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया था। सौम्या ने अपनी प्रविष्टि परवाणू अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की नालागढ़ शाखा के माध्यम से भेजी थी, जिसे जिला भर के बैंकों में से तृतीय स्थान मिला। यह पुरस्कार बैंक की नालागढ़ शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक एचआर धीमान ने स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सौम्या को प्रदान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें