फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बिना दहेज बेटे की शादी, गोशालाओं को दान किए पैसे

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी के कमल काठा परिवार ने पेश की मिसाल
विज्ञापन

गोसदन संचालकों को

संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी (सोलन)। दून विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी कमल काठा (बद्दी) ने बेटे भरत चौधरी की शादी में अनोखी और प्रेरणादायक मिसाल पेश की है। यह शादी बद्दी और आसपास के क्षेत्रों में चर्चा का विषय बनी हुई है। कमल काठा ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए बेटे की शादी में पांच गोशालाओं के गो सेवक सदस्यों को विशेष रूप से आमंत्रित किया और उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर गोशाला शीतलपुर, मलकूमाजरा, थाना, तकडूमाजरा और बिलांवाली के गोसदन संचालक शादी समारोह में पहुंचे। कमल काठा ने गोसदन संचालकों को सम्मानित किया और गोशालाओं को पैसे दान किए।
विज्ञापन

कमल काठा ने बेटे की शादी में केवल एक ही मिलनी करवाई और बिना दहेज लिए विवाह संपन्न कराया। विवाह के बाद उन्होंने नवविवाहिता बहू का घर में लक्ष्मी के रूप में स्वागत किया। शादी समारोह में सभी मेहमानों का माथे पर तिलक लगाकर और शाल भेंट कर सम्मान किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता चिंतन कुमार चौधरी ने कहा कि आज महंगाई के दौर में समाज के सभी वर्गों को दहेज प्रथा और अनावश्यक खर्चों को कम करने की दिशा में प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह की दहेज रहित शादियां समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
विज्ञापन

दून के विधायक रामकुमार चौधरी, पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी, दर्शन सिंह सैनी, बलविंदर ठाकुर, गोशाला चेयरमैन अशोक शर्मा (मलकूमाजरा), गुरदेव संडाली, संजय राय, विक्रम सिंह भडाना, पंकज ठाकुर सहित गणमान्य लोगों ने समारोह में भाग लिया। उन्होंने दहेज रहित विवाह की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें