फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: 10 किमी दौड़ में सोनी और भारती गौड़ प्रथम,पांच किमी में नरेंद्र और दिवांशी ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ वन मंडल ने किया दौड़ का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ वन मंडल की ओर से वनों की आग पर रोकथाम के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में 210 महिला और पुरुष प्रतिभागी शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में पुरुष और महिलाओं के लिए 5 और 10 किमी के दो-दो वर्ग रखे गए थे। पुरुषों की 10 किमी में सोनी डाडी प्रथम, अजय कुमार द्वितीय और आर्यन शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। जबकि 5 किमी वर्ग में नरेंद्र कुमार प्रथम, कार्तिक द्वितीय और अभिषेक तृतीय स्थान पर रहे। महिलाओं के 10 किमी वर्ग में भारती गौड़ प्रथम और चांदनी द्वितीय स्थान पर रही। 5 किमी वर्ग में दिवांशी ठाकुर प्रथम, प्राची कुंतल द्वितीय और शिवमणि तृतीय स्थान पर रहीं। वन मंडल के उप अरण्यपाल विकल्प यादव ने बताया कि दभोटा रोड पर दौड़ का आयोजन किया गया था जिसका शुभारंभ स्थानीय विधायक हरदीप बावा ने सलेवाल में हरी झंडी दिखा कर किया। बाद में विजेताओं को पुरस्कार बांटे गए। सभी वर्गों के विजेताओं में प्रथम विजेता को 3 हजार, द्वितीय विजेता को 2 हजार और तृतीय स्थान पर रहने वालों को 1 हजार रुपये पुरस्कार के अलावा प्रमाण पत्र भी प्रदान भी किए गए। इस अवसर पर वन परिक्षेत्र अधिकारी रोहित ठाकुर के अलावा अन्य स्टाफ एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें