संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनागुघाट में नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को नशे व कुपोषण पर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में कलाकार रोहित वोहरा और रजनी वोहरा ने अपने गीतों से नशे पर प्रहार किया। सामाजिक सुरक्षा अधिकारी उमा ठाकुर ने कहा कि माता-पिता अपने बच्चों पर नियमित रूप से नजर रखकर नशा नियंत्रण में योगदान दे सकते हैं। विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्या ने कहा कि नशा चिंता का विषय है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। इस मौके पर स्कूल स्टाफ समेत अन्य अभिभावक मौजूद रहे।