सोलन। रविवार को माल रोड, चौक बाजार और मुख्य बाजार में आवश्यक दुकानें छोड़ अन्य दुकानें बंद रही। बाजार बंद होने से लोगों भी कम ही घरों से बाहर निकले। पुराने बस अड्डे पर भी बेहद कम बसें नजर आई। रविवार को दूध, सब्जियां, दवा सहित किराना की दुकानें ही खुली।
बीते रविवार को प्रशासन ने जारी की अधिसूचना के बाद दुकानदारों में असमंजस बना रहा और दिन भर दुकानदारों की शटर खोलने और बंद करने के लिए कसरत होती रही। हालांकि, शहर के कुछ हिस्से में मां शूलिनी मेला को लेकर कपॅयू लागू किया था।
इस क्षेत्र के बाहर रविवार को कुछ दुकानें खुली थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर बंद करवा दिया था। इस रविवार को बाजार बंद के चलते इक्का-दुक्का लोग ही चहलकदमी करते दिखाई दिए। माल रोड पर भी कम यातायात सहित लोग कम ही दिखे। बसों की संख्या कम होने की वजह से अड्डों पर लोग अपने घरों को लौटने के लिए घंटों तक इंतजार करते रहे।