फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम तीसरी आंख से रखेगी वार्डों पर नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। शहर के वार्डों में अब नगर निगम सीसीटीवी से नजर रखेगा। नगर निगम के 17 वार्डों में हाई विजन कैमरे लगाए जाएंगे। निमग ने आपराधिक घटनाओं को लेकर वार्डों में कैमरे लगाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

वर्तमान में अभी तक करीब छह से सात वार्डों में इक्का-दुक्का कैमरे लगे हैं जबकि कई वार्डों में लोगों ने खुद ही घरों के चारों को ओर सीसीटीवी का पहरा लगा रखा है। रात के समय वार्डों में पहले भी चारी के कई मामले आ चुके हैं। सीसीटीवी कैमरे की सहायता से आरोपियों को जल्दी पहुंचना जा सकता हैं।
दूसरे हाउस में सभी पार्षदों की सहमति से सीसीटीवी कैमरे लगाने पर फैसला लिया है। अब पुलिस विभाग की सहायता से निगम 17 वार्डों में कैमरे से दिन-रात पहरा लगाएगा। उधर, नगर निगम मेयर पूनम ग्रोवर ने बताया कि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए सभी वार्डों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें