फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन-टिक्कर वाया चायल एचआरटीसी बस सेवा बहाल

Wed, 08 Jul 2026 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
सेवा बंद रहने से स्कूली छात्र और ग्रामीण रहे परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चायल (सोलन)। हिमाचल पथ परिवहन निगम की सोलन–टिक्कर वाया चायल बस सेवा पिछले लगभग एक सप्ताह से बंद रहने के बाद आखिरकार बुधवार दोबारा शुरू कर दी गई है। इस रूट पर बस न चलने के कारण क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों, स्कूली बच्चों, कॉलेज के छात्रों, कर्मचारियों और दैनिक यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सरकार ने यह बस सेवा ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की थी, लेकिन इसके अचानक बंद होने से लोगों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो गई थी। इस बस सेवा पर चायल, टिक्कर और आसपास के कई गांवों के लोग रोजाना आवागमन के लिए निर्भर हैं। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल और कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को उठानी पड़ी, जो समय पर अपने शिक्षण संस्थानों तक नहीं पहुंच पा रहे थे। इसके अलावा, मजबूरी में लोगों को निजी वाहनों या महंगे टैक्सी किराए का सहारा लेना पड़ रहा था, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा था। स्थानीय निवासी शक्त राम, मेहर सिंह, चरण दास, दीपक, ओम प्रकाश, प्रीतम, वेद प्रकाश, सुनील सहित सैकड़ों ग्रामीणों का आरोप था कि बस सेवा को दोबारा बहाल करवाने के लिए उन्होंने कई बार परिवहन विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया। लेकिन हर बार अधिकारियों की ओर से केवल आश्वासन ही मिला और वे स्पष्ट जवाब देने के बजाय टालमटोल करते रहे, जिससे जनता में काफी रोष पनप रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टाफ की कमी के कारण आई थी दिक्कत: अड्डा प्रभारी
दूसरी ओर, इस मामले पर सोलन डिपो के अड्डा प्रभारी नवीन ठाकुर ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि पिछले दिनों कर्मचारियों (स्टाफ) की कमी के चलते इस रूट पर समस्या पेश आई थी। अब समस्या को दूर कर लिया गया है और बुधवार से बस को दोबारा अपने निर्धारित मार्ग पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें