फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: हफ्ते में शुरू होगा सोलन-सुबाथू सड़क की मरम्मत का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
दो किलोमीटर पर होगी टारिंग, छह किलोमीटर सड़क पर किया जाएगा पैचवर्क
विज्ञापन

अभी सड़क पर कई जगह गड्ढों के कारण परेशान हो रहे हैं लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सोलन से सुबाथू तक जाने वाली सड़क पर एक सप्ताह के भीतर टारिंग का काम शुरू होने जा रहा है। इसके बाद लोगों को सड़क पर आवाजाही के दौरान खराब सड़क और हिचकोलों से राहत मिलने की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क मरम्मत के लिए आवश्यक सामग्री मंगवाई जा रही है। तारकोल की सप्लाई मिलते ही काम तेज गति से शुरू कर दिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार करीब आठ किलोमीटर सड़क पर काम किया जाना है। इसमें दो किलोमीटर हिस्से में टारिंग होगी, जबकि बाकी छह किलोमीटर सड़क को पैचवर्क के जरिए ठीक किया जाएगा। सोलन-सुबाथू सड़क लंबे समय से खस्ता हालत में है। स्थानीय लोग कई बार इसकी मरम्मत की मांग उठा चुके हैं। सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन भी किया था। इसके बाद विभाग ने गड्ढों को पत्थर और मिट्टी से भरकर अस्थायी राहत दी थी। वर्तमान में सड़क पर फैली मिट्टी और उड़ती धूल के कारण लोगों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर टारिंग और पैचवर्क होने के बाद इन समस्याओं से भी राहत मिलने की उम्मीद है। उधर, लोक निर्माण विभाग के उपखंड अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर सड़क सुधार कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दो किलोमीटर सड़क पर टारिंग और छह किलोमीटर हिस्से में पैचवर्क किया जाएगा, ताकि लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


तारकोल की सप्लाई में देरी से रुका काम
तारकोल के बढ़े दाम और कम सप्लाई के कारण विभाग को पर्याप्त मात्रा में सामग्री नहीं मिल पा रही थी। इसी वजह से सड़क मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो सका। अब विभाग को सप्लाई मिलने लगी है और सामग्री पहुंचते ही काम आरंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें