फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन में राज्य स्तरीय फुटबाल स्पर्धा कल से, 13 तक चलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
11 जिलों समेत दो अकादमियों के 270 से ज्यादा खिलाड़ी लेंगे भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। ठोडो मैदान सोलन में राज्य स्तरीय अंडर-14 फुटबाल प्रतियोगिता होगी। जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष अरूण शर्मा ने कहा कि प्रदेश फुटबाल संघ की ओर से इस बार सोलन में राज्य स्तरीय अंडर-14 फुटबाल प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता 10 से 13 सितंबर तक चलेगी। इसमें लाहौल-स्पीति को छोड़कर 11 जिले और दो अकादमियों के 277 खिलाड़ी भाग लेंगे। कुल 27 मैच लीग आधार पर होंगे। लीग में टॉपर टीमें क्वार्टर और सेमीफाइनल खेलेंगी। उन्होंने कहा कि यहां से एक टीम चुनी जाएगी। उसका एक कैंप भी लगेगा। वह टीम राष्ट्रीय स्तर पर मीर इकबाल हुसैन ट्रॉफी में खेलने के लिए जाएगी। उन्होंने कहा कि टीमें बुधवार शाम को सोलन पहुंच जाएंगी। 10 सितंबर को मार्च पास्ट के साथ प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। इसमें टीमों की कोई एंट्री नहीं होगी और विजेता और उपविजेता टीमों को उचित इनाम देकर पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता के फाइनल में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर संघ के सदस्य कर्णजीत, नरेंद्र भसीन, शेर सिंह, नवीन वर्मा, अभिषेक भसीन, परमिंद्र, पवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें