फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन पुलिस ने मोहाली से चिट्टे का सप्लायर किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
परवाणू में पकड़े गए तस्कर की निशानदेही पर पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

जिला सिरमौर का रहने वाला है गौरव, पंजाब से हिमाचल में करता था चिट्टा सप्लाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पुलिस ने चिट्टे के सप्लायर को पंजाब से गिरफ्तार किया है। आरोपी सिरमौर का मूल निवासी है, लेकिन वह मोहाली में किराये के कमरे में रहकर हिमाचल प्रदेश सहित अन्य क्षेत्रों में चिट्टा सप्लाई कर रहा था। पुलिस ने यह कार्रवाई परवाणू में 10.20 ग्राम चिट्टे और 2.34 ग्राम मेथामफेटामाइन के साथ गिरफ्तार किए आरोपी जितेंद्र निवासी अर्की की निशानदेही पर की है। एसपी सोलन टी.एसडी वर्मा ने बताया कि आरोपी जितेंद्र को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया था। पूछताछ में पता चला कि आरोपी नशे की खेप मोहाली, पंजाब से एक बड़े सप्लायर से खरीदकर हिमाचल लाता था। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त गौरव निवासी गांव शादियाबाग, डाकखाना नारग, तहसील पच्छाद, जिला सिरमौर को मोहाली से गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि आरोपी सेक्टर 80 मोहाली में किराये के कमरे में रहकर हिमाचल और अन्य क्षेत्रों में चिट्टा सप्लाई करता था। पुलिस ने गौरव के कब्जे से 3.9 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले की आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें