फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन पुलिस ने 10 ग्राम से अधिक चिट्टे के साथ चार युवकों को पकड़ा, दो वाहन जब्त

Fri, 24 Jul 2026 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की एसआईयू टीम ने की कार्रवाई, दो आरोपी तीन दिन के रिमांड पर भेजे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन युवकों के कब्जे से कुल 10.39 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है। इन मामलों में एक ऑल्टो कार और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। गिरफ्तार आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सोलन टी साई वर्मा ने दोनों मामलों की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि मामले में आगामी जांच जारी है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कुमारहट्टी की ओर से आ रही एक ऑल्टो कार को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान कार में सवार प्रज्वल जनारथा (34) निवासी अड़ेवग, तहसील कोटखाई और परीक्षित चौहान (32) निवासी गांव कलबोग, तहसील कोटखाई शिमला के पास से 8.32 ग्राम चिट्टा/हेरोइन मिली। दोनों आरोपियों को मौके पर ही नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में प्रयुक्त ऑल्टो 800 कार को भी जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस उनसे गहनता से पूछताछ कर रही है। उनके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
दूसरे मामले में मोटरसाइकिल सवार गिरफ्तार
एसआईयू टीम सोलन ने एक अन्य कार्रवाई में गुप्त सूचना पर नाकाबंदी की। इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रोका गया। इनकी पहचान पुनीत शर्मा (24) निवासी गांव चुनाड ब्रहमणा तहसील अर्की और खेम चांद (25) निवासी गांव नरवाड, अर्की सोलन के रूप में हुई। पुलिस ने इनके कब्जे से 2.07 ग्राम हेरोइन बरामद की। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अर्की पुलिस थाना में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में संलिप्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें