फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: वीकेंड पर चायल-कसौली में 90 फीसदी होटल पैक

Sun, 19 May 2024 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
पर्यटन क्षेत्र कसौली में मौज मस्ती करते पर्यटक। संवाद
विज्ञापन
बाहरी राज्यों में 40 डिग्री पार हुआ तापमान, पहाड़ों का रुख कर रहे पर्यटक
विज्ञापन

कालका-शिमला एनएच पर भी सुबह से बढ़ने लगी वाहनों की आवाजाही

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। इन दिनों गर्मी बढ़ने से बाहरी राज्यों के लोग पहाड़ी क्षेत्रों का रुख कर रहे हैं। वीकेंड पर पर्यटन नगरी चायल और कसौली के होटल 90 प्रतिशत पैक रहे। शाम तक सौ फसदी होने की संभावना जताई जा रही है। पर्यटकों की आवाजाही से होटल कारोबारी के चेहरे भी खिल उठे हैं। वहीं इससे कालका-शिमला एनएच पर भी पर्यटकों के वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है।
विज्ञापन


पिछले दो-तीन दिनों से बाहरी राज्यों का तापमान 40 डिग्री से पार पहुंच गया है। वहीं छुट्टियों बिताने के लिए यहां के लोग ठंडे क्षेत्र में जाना पसंद कर रहे हैं। पर्यटक कसौली और चायल में छुट्टियां बिताने पहुंच रहे हैं। इसके आलावा आने वाले दिनों के लिए होटलों में एडवांस बुकिंग भी हो रही है। होटल कारोबारियों ने भी पर्यटकों के लिए विशेष इंतजाम किए है। उधर, चायल होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा ने बताया कि पर्यटकों ने बुकिंग करवाना शुरू कर दिया है। रविवार के लिए पर्यटकों की अच्छी संख्या रही है। पर्यटकों की आवाजाही से सभी छोटे-बड़े होटल कारोबारी खुश है, वहीं इसके साथ अच्छा कारोबार भी होगा।

पर्यटन क्षेत्र कसौली में मौज मस्ती करते पर्यटक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें