फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कचे माल को लेकर हेरा-फेरी करने पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी की धागा मिल प्रबंधकों ने करवाया दोनों पर मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। बद्दी की एक धागा मिल में कच्चे माल की गुणवत्ता को लेकर हेरा फेरी करने पर कंपनी के दो कर्मचारियों पर मामला दर्ज हुआ है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बद्दी के भटोलीकलां स्थित मैसर्ज बिरला टैक्सटाइल यूनिट के प्रबंधक ललित विग ने बरोटीवाला पुलिस शिकायत दी कि जिसमें उन्होंने कंपनी के गुणवत्ता प्रबंधक अंचल शर्मा और सुपरवाइजर शशांक द्विवेदी पर आरोप लगाया कि यह दोनों कर्मचारी अपने पद का दुरुपयोग करके अधीनस्थ कर्मचारियों से अनुचित कार्य कराते थे। छोटे कर्मचारियों पर दबाव बना कर कंपनी में आने वाले कच्चे माल की गुणवत्ता की रिपोर्ट में हेराफेरी करते थे। कम गुणवत्ता वाले कच्चे माल की सही रिपोर्ट तैयार करते थे। ऐसा करने के लिए कच्चे माल के वेंडरों से प्रति ट्रक 2500 से 5000 रुपये तक पैसा लेते थे। यह कार्य लंबे समय से हो रहा था। कंपनी ने इन दोनों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि कंपनी के संचालकों की शिकायत पर पुलिस ने गुणवत्ता प्रबंधक व सुपरवाइजर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें