स्वीप टीम अर्की ने मंज्याठ में जागरूकता अभियान के दौरान। संवाद
स्वीप टीम अर्की ने मंज्याठ में चलाया जागरूकता अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। स्वीप के तहत अर्की विधानसभा क्षेत्र के लक्ष्य पब्लिक स्कूल, बीएड कॉलेज और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंज्याठ में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम हुए। स्वीप नोडल अधिकारी प्रो़ यशपाल शर्मा और हेमराज सूर्य ने लक्ष्य पब्लिक स्कूल बीएड कॉलेज और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंज्याठ में छात्र-छात्राओं को लोकसभा चुनाव में मतदान के प्रति जागरूक किया और मतदाताओं से अपील की गई कि आने वाले लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए आम जनता को प्रेरित करें। प्रो़ योगेश कुमार ने वोट करो मतदान करो, मतदान करो सब लोग, गीत गाकर मतदान का संदेश दिया। इस मौके पर लक्ष्य स्कूल के प्रधानाचार्य आकाश गुप्ता, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की प्रधानाचार्या रीता कश्यप, बीएलओ सुपरवाइजर जितेंद्र शर्मा, बीएलओ रोशनी देवी, ईएलसी इंचार्ज प्रेम लाल ठाकुर, योगराज और विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।