फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सेवानिवृत्त नायक श्रीराम को राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

Mon, 20 May 2024 08:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
सेवानिवृत सैनिक श्रीराम के निधन पर कालका की टीम सदस्य राजकीय सम्मान देते हुए। संवाद
विज्ञापन
बद्दी(सोलन)। लंबी बीमारी के बाद शनिवार को भारतीय सेना से सेवानिवृत नायक श्रीराम का निधन कमांड अस्पताल पंचकुला में हो गया। स्वर्गीय श्रीराम ने 1971 में भारतीय सेना को ज्वाइन की थी। वे आरटी रेजिमेंट के नासिक सेंटर (167 फील्ड रेजिमेंट) से 17 वर्ष के सेवाकाल के बाद 1987 को भारतीय सेना से सेवानिवृत हुए थे। कई समय से वह बीमार चल रहे थे, जिस कारण उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव सील सुनानी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। सेना मुख्यालय कालका से विशेष टीम ने आकर उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें