फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: स्टेयरिंग लॉक, खाई की तरफ लटकी बस

Mon, 20 May 2024 08:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
सौड़ी गांव में एचआरटीसी की बस की ब्रेकफेल होने के बाद ढांक के पास जाकर रूकी। संवादसंवाद
विज्ञापन
इंजन बंद होने से स्टेयरिंग हुआ लॉक, बस के दो टायर निकले सड़क से बाहर
विज्ञापन

सौड़ी गांव के पास हुई घटना, बस में सवार थे 25 यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। अवार्ड से वाया बद्दी नालागढ़ जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस का स्टेयरिंग लॉक होने से बस खाई में गिरने से बाल-बाल बच गई। हादसा सुबह करीब 7:30 बजे हुआ, जब बस नालागढ़ की ओर से जा रही थी। सौड़ी गांव के पास पहुंचते ही अचानक बस की सेल्फ की तार टूट गई और इंजन बंद होने से स्टेयरिंग लॉक हो गया था। इसके बाद बस के दो टायर सड़क से बाहर निकल कर हवा में लटक गए। बस में करीब 25 सवारियां थी जिसमें कुछ स्कूल के बच्चे भी शामिल थे। हालांकि बस सड़क किनारे रुक गई, जिससे बस में बैठी सवारियों में अफरा-तफरा मच गई।
विज्ञापन

नालागढ़ के यातायात प्रभारी विजय चौधरी ने ब्रेक डाउन होने की पुष्टि करते हुए बताया कि बस सड़क में ही रुक गई थी। बस में बैठीं सभी सवारियां सुरक्षित हैं। सूचना मिलते ही नालागढ़ से मैकेनिक को सौड़ी भेजा गया। इसके बाद बस को नालागढ़ लाया गया।

सौड़ी गांव में एचआरटीसी की बस की ब्रेकफेल होने के बाद ढांक के पास जाकर रूकी। संवादसंवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें